बिहारशरीफ, अगस्त 23 -- Biharsharif News: केके यूनिवर्सिटी की समाज हित में तकनीक की ओर सार्थक पहल फोटो : केके : बिहार शरीफ के बरौटी स्थित क विश्वविद्यालय में इंटरनेट ऑफ थिंग्स इनोवेशन बूटकैंप में शामिल छात्र-छात्राएं व अधिकारीगण। बिहारशरीफ। शहर के बेरौटी स्थित केके विश्वविद्यालय, बिहारशरीफ में 17 से 21 अगस्त तक पांच दिवसीय इंटरनेट ऑफ थिंग्स इनोवेशन बूटकैंप का आयोजन किया गया। कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के साथ समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए नवाचार हेतु प्रेरित करना था। कुलाधिपति इंजीनियर रवि चौधरी एवं प्रति-कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को नवाचार एवं अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एआई, मशीन लर्निंग और इंटरनेट ऑफ...