बिहारशरीफ, अगस्त 3 -- Biharsharif News: कुर्की-जब्ती की कार्रवाई से पहले फरार वारंटी गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कोरमा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर कुर्की-जब्ती के फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान कोरमा गांव निवासी रामपाल मिस्त्री के पुत्र शिव बालक मिस्त्री के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि शिव बालक मिस्त्री मारपीट के मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा कुर्की-जब्ती की कार्रवाई का आदेश जारी किया गया था। पुलिस न्यायालय के आदेश के तहत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करती, उससे पहले ही छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...