Biharsharif News: कुएं में गिरने से युवक की गयी जान
बिहारशरीफ, अगस्त 30 -- Biharsharif News: सरमेरा थाना क्षेत्र के इसुआ-बेलदरिया गांव की घटना रात को अंधेरे के कारण कुएं में गिर गया युवक सरमेरा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के इसुआ-बेलदरिया गांव में शनिवार की रात कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। रात के अंधेरे के कारण हादसा हुआ। मृतक की पहचान राजाराम चौहान के 30 वर्षीय पुत्र श्रीकांत कुमार के रूप में की गयी है।
परिवार की प्रतिक्रिया घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह रात को घर से शौच के लिए निकला था। अंधेरे के कारण कुएं को देख नहीं पाया और उसमें गिर गया। काफी देर बाद घर नहीं लौटा तो चिंतित परिजन खोजबीन करने लगे। खोजबीन के दौरान शक होने पर परिजनों ने कुएं में देखा तो युवक नजर आया। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.