Biharsharif News: किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बिहारशरीफ, जुलाई 31 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ। कतरीसराय थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।चमृतका भूषण मांझी की 16 वर्षीया पुत्री दुर्गा कुमारी थी। परिजनों ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य धनरोपनी और मछली पकड़ने के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान किशोरी ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.