बिहारशरीफ, अक्टूबर 13 -- Biharsharif News: काम में कोताही पर 2 सीडीपीओ और 4 महिला सुपरवाइजर से जवाब-तलब मातृत्व वंदना योजना में देरी और लापरवाही पर गिरी गाज, रैंडम जांच के निर्देश पेयजल विहीन 86 आंगनबाड़ी केंद्रों की मांगी गई सूची, जल्द होगी पानी की व्यवस्था आईसीडीएस की बैठक में डीएम ने पदाधिकारियों को दिये कई सख्त निर्देश फोटो 13मनोज04 - कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में मंगलवार को आईसीडीएस की समीक्षा बैठक करते डीएम शेखर आनंद। शेखपुरा, निज संवाददाता। जिले में समेकित बाल विकास सेवाओं (आईसीडीएस) की योजनाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों की लचर व्यवस्था को लेकर मंगलवार को डीएम शेखर आनंद ने सख्त रुख अपनाया। कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में हुई समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों में लापरवाही और निर्देशों का पालन न करने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों पर जमकर बरसे...