बिहारशरीफ, अक्टूबर 13 -- Biharsharif News: कल्याण बिगहा शूटिंग रेंज में एएन कॉलेज का दबदबा, दोनों टीम स्पर्धाओं में जीता खिताब पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय टूर्नामेंट में 10 कॉलेजों के 27 निशानेबाजों ने लिया हिस्सा, जीडीएम कॉलेज हरनौत उपविजेता फोटो : कल्याणबिगहा शूटिंग : कल्याणबिगहा इंडोर शूटिंग रेंज में मंगलवार को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय शूटिंग टूर्नामेंट में निशाना लगाते खिलाड़ी। हरनौत, कार्यालय संवाददाता। कल्याण बिगहा इंडोर शूटिंग रेंज में मंगलवार को हुए पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय शूटिंग टूर्नामेंट 2026 में एएन कॉलेज ने 10 मीटर एयर पिस्टल और एयर राइफल, दोनों टीम स्पर्धाओं में विजेता का खिताब जीता। जीडीएम कॉलेज हरनौत की टीम दोनों स्पर्धाओं में उपविजेता रही। बख्तियारपुर के आरएलएसवाई कॉलेज के ...