Biharsharif News: कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ बकरा गांव
बिहारशरीफ, जुलाई 27 -- Biharsharif News: फोटो : पावापुरी कलश-गिरियक प्रखंड के बकरा गांव में सोमवार को कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक प्रखंड के बकरा गांव में सोमवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। 175 महिलाएं यात्रा में शामिल हुईं। शिव मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार एवं जयघोष के बीच यात्रा त्रिवेणी धाम पहुंची। यहां विधि-विधान के साथ कलशों की स्थापना की गई। शिव मंदिर एवं देवी स्थान परिसर में कलश स्थापना के बाद अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ। पंडित सुधीर पांडेय ने पूजा-अर्चना करायी। आयोजन को सफल बनाने में राजीव कुमार, रामानंद केवट, रतन लाल केवट, मुरारी केवट, सुबेलाल यादव, श्रवण चौरसिया, शिवनंदन केवट, टुसो चौधरी, बिंदु पंडित, पुजारी टुनटुन केवट, वीरू केवट एवं टुसनी देवी आदि ने सहयोग किया। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय)
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.