बिहारशरीफ, जुलाई 27 -- Biharsharif News: अस्थावां, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अस्थावां गांव में कलश यात्रा के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में आठ लोग जख्मी हो गये। घायल धर्मपाल कुमार, विकर्षण कुमार, सुमन कुमार, सत्यपाल कुमार, प्रकाश यादव, रौशन कुमार, पिंटू यादव व मुन्ना कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि एक पक्ष ने इस बात पर आपत्ति जतायी कि कलश यात्रा उनकी गली से होकर क्यों नहीं निकाली गयी। इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (अस्थावां से पप्पू कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...