बिहारशरीफ, अक्टूबर 27 -- जमाबंदी में कथित हेरफेर का मामला Biharsharif News: कर्मचारी की मिलीभगत से जमाबंदी रजिस्टर में नाम काट चढ़ाया दूसरे का नाम हंसापुर गांव का मामला, जमाबंदी सुधार अभियान के दौरान हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा फर्जी जमाबंदी रद्द कराने के लिए पीड़ित प्रपौत्र ने एडीएम कोर्ट में दर्ज कराया मुकदमा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एक आम किसान की पुश्तैनी कृषि भूमि हड़पने के लिए राजस्व कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से सरकारी रिकॉर्ड (जमाबंदी पुस्तिका) में हेरफेर किए जाने का एक मामला सामने आया है। फर्जीवाड़े का शिकार हुए पीड़ित परिवार ने अब इंसाफ और फर्जी जमाबंदी को रद्द कराने के लिए अपर समाहर्ता कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला चेवाड़ा प्रखंड के हंसापुर गांव का है। पीड़ित भू-मालिक ...