Biharsharif News: करायपरसुराय में सर्पदंश से महिला की मौत
बिहारशरीफ, अगस्त 7 -- Biharsharif News: करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेरमा गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से महिला की मौत हो गयी। मृतका हरेन्द्र मांझी की 30 वर्षीया पत्नी कविता देवी है। परिजनों ने बताया कि धान की रोपनी करने के दौरान उन्हें सांप ने डंस लिया। उन्हें इलाज के लिए मसाढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। ग्रामीणों की मानें तो रेफर करने के बाद परिजन इलाज करवाने की जगह महिला को झाड़-फूंक के लिए ओझा के पास ले गये। देर होने पर महिला की तबियत बिगड़ गयी। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.