Biharsharif News: करायपरसुराय में परिसीमन का काम शुरू
बिहारशरीफ, अगस्त 9 -- Biharsharif News: पहले चरण में पंचायत मुख्यालयों का होगा सर्वे करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी है। विभाग के निर्देश पर पंचायतों के परिसीमन प्रक्रिया के पहले चरण का काम शुरू हो गया है। इस चरण में प्रखंड की सात पंचायतों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का धरातलीय सत्यापन और ऑनलाइन आकलन कराया जा रहा है। सर्वे के माध्यम से पंचायत मुख्यालयों की वर्तमान स्थिति और आधारभूत सुविधाओं का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। बीडीओ नंदकिशोर के नेतृत्व में सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। जांच के लिए पंचायत सचिव, पंचायत रोजगार सेवक और राजस्व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित कर्मी पंचायत मुख्यालयों और राजस्व ग्रामों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी जुटा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.