बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- Biharsharif News: करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अब्बुपुर गांव में रविवार की रात करंट से अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक रामप्रवेश बिंद उर्फ प्रमोद बिंद का 45 वर्षीय पुत्र सतीश बिंद था। परिजनों ने बताया कि देर रात वह शौच के लिए घर से निकला था। इसी दौरान पोल से उसके घर तक लाया गया बिजली का तार टूटकर उसके उपर गिर गया। करंट से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष सुशील कुमार पासवान ने बताया कि सोमवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Orai News: दरगाह पर लाइट का बटन ठीक करते समय युवक को लगा करंट, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...