Biharsharif News: करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग की गयी जान
बिहारशरीफ, जुलाई 30 -- Biharsharif News: वेना थाना क्षेत्र के सरथा गांव में हुआ हादसा बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वेना थाना क्षेत्र के सरथा गांव में बुधवार की शाम करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक 77 वष्र्ज्ञीय रोहन रविदास थे। घर की सफाई करने के दौरान वे करंट की चपेट में आ गये। जब तक लोगों को घटना की जानकारी होती, उनकी मौत हो चुकी थी। पुत्र रविकांत कुमार ने बताया कि वे करीब 20 सालों से गांव के ही जितेन्द्र सिंह के घर की साफ-सफाई का काम करते थे। बुधवार की शाम भी वे घर की सफाई करने गये थे। इसी दौरान करंट प्रवाहित तार के सम्पर्क में आ गये। काफी देर बाद भी वे सफाई कर नहीं लौटे तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की। वे मृत अवस्था में पड़े थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सफाई के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.