बिहारशरीफ, सितम्बर 4 -- Biharsharif News: सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत नवादा जिला के काशीचक थाना क्षेत्र के महरथ गांव की घटना फोटो : नवादा मौत-बिहारशरीफ सदर अस्पताल में शुक्रवार को रोते-बिलखते मृतक के परिजन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय सदर अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान करंट की चपेट में आये बिहार पुलिस के जवान की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नवादा जिला के काशीचक थाना क्षेत्र के महरथ गांव निवासी बैजू चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार के रूप में की गयी है।

घटना का विवरण वे अभी पीटीसी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि वे अररिया जिला में तैनात थे। घरेलू काम के लिए छुट्टी लेकर घर आये थे। सुबह में घर की छत पर लगी टंकी की सफाई कर रहे थे। अचानक पास में लगे मोटर में करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर व...