बिहारशरीफ, अगस्त 30 -- Biharsharif News: कभी कोर्ट में थे कर्मचारी, अब एसडीएम बनकर कर्मभूमि को नमन करने पहुंचे महेश तारापुर में अनुमंडल पदाधिकारी की नई जिम्मेदारी संभालने के लिए हुए रवाना अपनी प्रतिभा के बल पर पाई सफलता, पुराने साथियों से मिलकर लिया आशीर्वाद फोटो 30मनोज02 - शेखपुरा न्यायालय में अपने पुराने साथियों और कर्मियों के साथ नवनियुक्त एसडीएम महेश कुमार। शेखपुरा, निज संवाददाता।

महेश की सफलता की कहानी कड़ी मेहनत और असीम धैर्य हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। इसे सच कर दिखाया है महेश कुमार ने, जो कभी शेखपुरा जिला न्यायालय में कर्मचारी थे और आज अपनी लगन व प्रतिभा के बल पर प्रशासनिक अधिकारी (एसडीएम) के प्रतिष्ठित पद तक पहुंच गए हैं।

कर्मभूमि पर लौटना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मुंगेर जिले के तारापुर में अनुमंडल पदाधिकारी की नई जिम्म...