Biharsharif News: कथराही में सरकारी जमीन को कर ली घेराबंदी
बिहारशरीफ, अगस्त 6 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। बिंद के कथराही गांव में भू-माफिया द्वारा सरकारी गैरमजरुआ जमीन की घेराबंदी कर बेचने की शिकायत मिली है। गांव के दर्जनों लोगों ने डीएम को आवेदन देकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में लिखा है कि उक्त स्थल पर 50 साल से मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर नाटक-नौटंकी का कार्यक्रम होता आ रहा है आ रहा है। साथ ही, बहुत पुराना वटवृक्ष लगा हुआ है। ग्रामीणों द्वारा बरगद की पूजा भी की जाती है। उस स्थल को भू-माफिया को जमीन बेचने की तैयारी की जा रही है। इसके कारण पूजा कार्य स्थगित हो गया है। दिये आवेदन में यह भी लिखा है कि कार्रवाई करते हुए उक्त जमीन की घेराबंदी को ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.