बिहारशरीफ, अगस्त 12 -- Biharsharif News: कतरीसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में बुधवार को करंट से किसान की मौत हो गयी। मृतक नवीन कुमार का 28 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार उर्फ गुलाब है। परिजनों ने बताया कि गौरव गांव के बाहर खंधा में खेत से धान की रोपनी देखकर घर लौट रहा था। रास्ते में बिजली प्रवाहित तार पोल से काफी नीचे लटक रहा था। गौरव का सिर तार के सम्पर्क में आ गया। करंट लगते ही वह पानी में गिर गया। स्थानीय लोगों को जानकारी हुई तो उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। चाचा विनोद सिंह ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि काफी समय से तार लटका हुआ था। इसके बाद भी मरम्मत नहीं करायी गयी। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन ...