बिहारशरीफ, अक्टूबर 29 -- नालंदा की टीम की लगातार दूसरी जीत Biharsharif News: कटिहार में 7 विकेट से दो टीमों को हराकर नालंदा के खिलाड़ियों ने लहराया परचम प्रेम राज सागर ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन क्रिकेटर स्वीटी कुमारी का अंडर-19 बिहार टीम के ट्रायल में चयन फोटो : स्वीटी कुमारी : राज्यस्तरीय चयन ट्रायल के लिए चयनित स्वीटी कुमारी। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। कटिहार के महेश्वरी एकेडमी मैदान में महादेवी अंडर-11 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में नालंदा सक्सेस क्रिकेट स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने लगातार दूसरे दिन सात विकेट से जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में टीम ने सालीमार क्रिकेट अकादमी को हराया। सालीमार की टीम 16.3 ओवर में 69 रन पर सिमट गई। जवाब में नालंदा की टीम ने 11.1 ओवर में तीन विकेट पर 70 रन बनाकर जीत हासिल की। दूसरे दिन गुर...