बिहारशरीफ, अगस्त 13 -- Biharsharif News: राजगीर नगर परिषद के कटारी पैक्स में पहली बार हुआ चुनाव फोटो : नालंदा 02-पैक्स चुनाव में जीत हासिल करने के बाद राजेश रंजन को बधाई देते समर्थक। ​नालंदा, निज संवाददाता। ​राजगीर नगर परिषद क्षेत्र के नवगठित कटारी पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) के ऐतिहासिक पहले चुनाव में राजेश रंजन उर्फ गुड्डू ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। सीधे मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अलेन्द्र प्रसाद को 78 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। चुनावी नतीजे घोषित होते ही कटारी गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया व आतिशबाजी की। ​राजगीर नगर परिषद के गठन से पूर्व कटारी गांव गोरौर पैक्स के अंतर्गत आता था। नगर क्षेत्र में शामिल होने के बाद प्रशासन ने इसे अलग कर 'कटारी पैक्स' का गठन किया था। नए पैक्स के...