बिहारशरीफ, अगस्त 2 -- Biharsharif News: नूरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के ककैला सामुदायिक भवन में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता शिविर लगा। इसमें पैनल अधिवक्ता अरेन्द्र पासवान, पीएलवी सुरेंद्र शर्मा ने लोगों केा दिव्यांग बच्चों व उनके माता-पिता, कानूनी अभिभावकों व सहायक एजेंसियों सहित सभी बच्चों को उनकी देखरेख के लिए बनी कानूनी सेवाओं की जानकारी दी। मौके पर मुखिया श्यामपति देवी, बच्चू पासवान, कवींद्र पासवान, रंजीत सिंह, राजबल्लभ यादव, रवींद्र गोप, कमलेश प्रसाद व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...