Biharsharif News: औंगारी में हथियार के साथ एक धराया
बिहारशरीफ, अक्टूबर 15 -- Biharsharif News: एकंगरसराय, निज संवाददाता। औंगारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव से देसी कट्टा व एक कारतूस के साथ मोहित कुमार उर्फ भोरिक को गिरफ्तार किया गया है। हिलसा डीएसपी-टू कुमार ऋषिराज ने बताया कि बुधवार की रात सूचना मिली कि एक बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सोनू कुमार, सुरेश प्रसाद, नीतीश कुमार, बलराम कुमार, विनोद कुमार आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.