बिहारशरीफ, जुलाई 12 -- Biharsharif News: औंगारी धाम पहुंचे सीओ, भगवान भास्कर की पूजा की फोटो : एकंगर सीओ : एकंगरसराय औंगारी धाम में पूजा अर्चना करने पहुंचे सीओ विनीत व्यास व अन्य। एकंगरसराय, निज संवाददाता। नए अंचलाधिकारी विनीत व्यास रविवार को औंगारी धाम पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा यहां की महिमा के बारे में काफी सुना और पढा था। औंगारी धाम एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है। मौके पर ब्राह्मण विकास मंच के प्रतिनिधि महेश कुमार पाण्डेय, औंगारी धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष रामभूषण दयाल, एसके पाण्डेय, रवि भूषण कुमार, मनीष कुमार, प्रशांत कुमार, रौशन तिवारी, प्रियंका कुमारी व अन्य मौजूद थीं। (एकंगरसराय से अशोक कुमार पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...