बिहारशरीफ, अगस्त 25 -- Biharsharif News: फोटो : औंगारी कॉलेज-औंगारी धाम के लाल सिंह त्यागी कॉलेज में मंगलवार को दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन करते सांसद कौशलेन्द्र कुमार व अन्य। एकंगरसराय, निज संवाददाता। औंगारी धाम के लाल सिंह त्यागी कॉलेज में मंगलवार को परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद कौशलेन्द्र कुमार, अध्यक्ष सुभाष कुमार सिन्हा, प्राचार्य अरुण कुमार, डॉ. प्रकाश सिन्हा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद पूर्व मंत्री स्व. लाल सिह त्यागी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सांसद ने कहा कि वे त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने शिक्षा के साथ किसानों के उत्थान के लिए कई काम किये। उनका सपना था कि गांव के गरीब, असहाय, दलित व पिछड़े वर्ग के छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत नहीं हो। शिक्षकों की जिम्मेदारी होती है छात्रों का भविष्य ...