बिहारशरीफ, अक्टूबर 25 -- Biharsharif News: ऑनलाइन जुआ गिरोह का भंडाफोड़, धंधेबाज रंगेहाथ गिरफ्तार पर सरगना फरार मौके से जुए की 17 पर्चियां, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद गिरिहिंडा बस स्टैंड की एक गुमटी में सदर थाने की पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस की छापेमारी में धंधेबाज गिरफ्तारशेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना पुलिस ने शहर में चल रहे ऑनलाइन जुआ गिरोह का बड़ा भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरिहिंडा बस स्टैंड स्थित एक गुमटी में छापेमारी कर जुआ खेलाते एक धंधेबाज को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गिरिहिंडा निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। वहीं, इस अवैध धंधे का मुख्य सरगना पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। सदर इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरिहिंडा बस स्टैंड की...