Biharsharif News: एससी-एसटी कर्मचारी संघ ने प्रस्तावना पढ़कर ली शपथ
बिहारशरीफ, नवम्बर 27 -- Biharsharif News: शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ की ओर से गुरुवार को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के चांदनी चौक स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद संघ के सदस्यों और उपस्थित लोगों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया तथा लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता, न्याय व बंधुत्व के मूल सिद्धांतों को बनाए रखने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीने का अवसर देता है। इसकी रक्षा करना और इसके आदर्शों को जीवन में अपनाना हर नागरिक का कर्तव्य है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: स्वतंत्रता, समता एवं बंधुत्व के आदर्शों पर करे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.