बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- Biharsharif News: फोटो : हिलसा01-हिलसा के एसयू कॉलेज में सोमवार को विदाई समारोह में शामिल विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय एसयू कॉलेज में सोमवार को शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की ओर से समारोह आयोजित कर 16 सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गयी। विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया व प्राचार्य शिवचंद्र सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में अरुण प्रसाद, देवशरण प्रसाद, स्व. राजेंद्र प्रसाद के परिजन, सुनीता सिन्हा, पदमा रानी, राजकुमार यादव समेत 16 सेवानिवृत्त कर्मियों को वस्त्र, डायरी, कलम, श्रीमद्भगवद्गीता, माला एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर गंगा प्रसाद झा, वैंकटेश कुमार, रोहित कुमार, डॉ. राजीव नयन सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- आचार्य म...