बिहारशरीफ, अगस्त 20 -- Biharsharif News: एसपी ने किया साइबर थाने का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश लंबित मामलों की गहन समीक्षा कर त्वरित निष्पादन पर दिया जोर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर उचित समाधान निकालने की नसीहत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसपी हिमांशु ने गुरुवार को साइबर थाने का अचानक औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साइबर डीएसपी ज्योति कुमारी भी मौजूद रहीं।

पुलिस अधिकारियों को निर्देश एसपी ने थाने की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड्स के रखरखाव और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने में दर्ज लंबित कांडों की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि साइबर अपराध से जुड़े सभी लंबित मामलों की जांच में तेजी लाई जाए और उनका गुणवत...