बिहारशरीफ, अगस्त 25 -- Biharsharif News: एसपी के नेतृत्व में शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च फोटो 25 शेखपुरा 02 - शहर में मंगलवार को निकाले गये फ्लैग मार्च में एसपी हिमांशु व अन्य पुलिस पदाधिकारी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। यौमे पैदाइश पर्व को लेकर जिला में विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। एसपी हिमांशु की अगुवाई में सदर थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया। अहियापुर से लेकर कटरा चौक, चांदनी चौक तक एसपी ने पैदल मार्च किया। उन्होंने जिले के लोगों से शांति और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की। इससे पहले एसपी ने पर्व में तैनात किए गए मजिस्ट्रेटों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में बैठक की। यह भी पढ़ें- Siwan News ईद मिलादुन्नबी को लेकर डीएम- एसपी ने शहर में निकला फ्लैग मार्च, डीजे पर प्रतिब...