बिहारशरीफ, सितम्बर 2 -- Biharsharif News: जलजमाव की समस्या से परेशान है बिचली बाजार के लोग नूरसराय, निज प्रतिनिधि। स्थानीय बिचली बाजार के लोग काफी समय से जलजमाव की समस्या से परेशान हैं। बुधवार को सदर एसडीओ किसलय श्रीवास्तव में जलजमाव का जायजा लिया। उन्होंने बिहारशरीफ नगर निगम से दो सक्शन मशीन मंगवाया और जमे पानी को निकालने का प्रयास शुरू किया। बीडीओ डॉ. जियाउल हक व सीओ दीपक कुमार भी उनके साथ मौजूद थे। एसडीओ ने कहा कि जल्द ही इस समस्या का स्थानीय समाधान किया जाएगा। इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि महीनों से बिचली बाजार की सड़क पर जलजमाव है। गंदे नाली व बारिश का पानी जमा रहने से कई दुकाने बंद है। लोगों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। मुखिया रामकृष्ण कुमार अपने स्तर से मोटर पंप से पानी निकलवाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, लगातार...