बिहारशरीफ, अगस्त 9 -- Biharsharif News: एनएच 20 के किनारे जानलेवा बना खुला नाला, डीएम को आवेदन दो महीने पहले खोलने के दौरान टूटा था स्लैब, कर्मियों ने अब तक नहीं ली सुध बारिश के पानी और गंदगी से लबालब भरा है नाला, हर पल रहता है बड़े हादसे का डर फोटो एनएच : एनएच 20 के किनारे टीवीएस शोरूम के पास बिना स्लैब के जानलेवा नाला।

खुला नाला और जिम्मेदारी बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। शहर के बगल से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 20) के किनारे एक खुला नाला राहगीरों व वाहन चालकों के लिए जानलेवा बन गया है। टीवीएस शोरूम के पास दो महीने से बिना स्लैब के पड़े इस बड़े नाले की सुध जिम्मेवार नहीं ले रहे हैं। लोगों के हित में खुले लाने को दुरुस्त कराने के लिए कचहरी रोड निवासी डॉ. लक्ष्मण कुमार ने डीएम को आवेदन दिया है। उन्होंने अविलंब टूटे स्लैब का निर...