बिहारशरीफ, अक्टूबर 11 -- Biharsharif News: एक करोड़ से अधिक की ठगी के आरोपी के घर कुर्की-जब्ती जमीन दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी का भी आरोप, कई थानों में दर्ज हैं मामले बिन्द, निज संवाददाता। जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामलों में महीनों से फरार आरोपी के सदरपुर गांव स्थित घर पर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। बीडीओ सह मजिस्ट्रेट जफरूद्दीन की अगुवाई में पुलिस ने आरोपी गौतम कुमार के घर पर कार्रवाई की। वह सदरपुर गांव निवासी कृष्णानंद प्रसाद का पुत्र है। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि गौतम कुमार पर बिन्द, दीपनगर समेत कई थानों में एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले दर्ज हैं। सदरपुर गांव के पवन कुमार की पत्नी ने भी जमीन दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छ...