बिहारशरीफ, नवम्बर 9 -- Biharsharif News: एकल गायन में अनन्या कश्यप तो नृत्य में अनिशा ने मारी बाजी फोटो : पावापुरी महोत्सव : पावापुरी महोत्सव में रविवार को कार्यक्रम में शामिल डीईओ हेमचन्द्र व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। पावापुरी महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। एकल गायन में ग्लोबल पब्लिक स्कूल की अनन्या कश्यप प्रथम, सिद्धार्थ सूर्यवंशी व अनुपम प्रिया द्वितीय और सुप्रतीक सूर्यवंशी तृतीय स्थान पर रहे। सामूहिक गायन में ग्लोबल पब्लिक स्कूल प्रथम, तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर द्वितीय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलाचक तृतीय रहा। एकल नृत्य में अनिशा कुमारी प्रथम और अविका सिंह द्वितीय स्थान पर रहीं। सामूहिक नृत्य में तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर, पावापुरी प्रथम और उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलाचक द्वितीय स्...