बिहारशरीफ, अगस्त 27 -- Biharsharif News: एकंगरसराय में भाकपा माले ने किया प्रदर्शन फोटो : एकंगर माले-एकंगरसराय में गुरुवार को प्रदर्शन करते भाकपा माले के कार्यकर्ता। एकंगरसराय, निज संवाददाता। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर में प्रदर्शन किया। साथ ही एकंगरसराय चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गलत नीतियों को बढ़ती महंगाई का कारण बताया। अंचल सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि बिहार में भय, भूख व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। चीनी, तेल, आटा के साथ सभी खाद्य पदार्थों का दाम आसमान पर है। उद्योगपति मालामाल हो रहे हैं और आम जनता कंगाल। यह भी पढ़ें- महंगाई के खिलाफ खेग्रामस ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने जरूरी खाद्य पदार्थों का वितरण जनवितरण प्रणाली की दुकानों...