बिहारशरीफ, अक्टूबर 5 -- Biharsharif News: एकंगरसराय। प्रखंड के तेल्हाड़ा स्थित एक निजी स्कूल में सोमवार को मिशन हरियाली की ओर से निशुल्क पौधों का वितरण किया गया। मिशन हरियाली के राजीव कुमार ने बताया कि छात्रों को अमरूद, कटहल आदि के पौधे दिये गये हैं। रोपने के साथ ही उनकी देखभाल की भी अपील की गयी है। मौके पर प्राचार्य उपदेश गांधी, निदेशक सरपंच सुरेश प्रसाद आदि मौजूद थे। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...