Biharsharif News: एकंगरसराय में आधार कार्ड पंजीयन के लिए भीड़
बिहारशरीफ, सितम्बर 28 -- Biharsharif News: एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में आधार कार्ड पंजीकरण व मोबाइल से आधार को लेकर करने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। लोग सुबह तीन बजे से ही नंबर लगाना शुरू कर देते हैं। 200-300 लोगों में हर दिन मुश्किल से 40 लोगों का ही काम हो पाता है। कई लोगों ने इस काम के लिए नाजायज राशि लेने का भी आरोप लगाया। बादराबाद की कमला देवी, तेल्हाड़ा के महेश कुशवाहा ने बताया कि चार दिन से आधार में सुधार करवाने के लिए आ रहे हैं। ज्यादा रुपये लेकर लाइन में पीछे खड़े लोगों का काम कर दिया जाता है। सरकारी रेट से अधिक की वसूली की जा रही है। हालांकि, अधिकारियों ने आरोप को गलत बताया है। इस संबंध में राजद नेता विनोद यादव, जदयू नेता कैप्टन मनीष ने प्राइवेट में आधार कार्ड बनवाने के लिए आदेश जारी करने की मांग की। (एकंगरस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.