बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने सदर अस्पताल कैंपस स्थित एएनएम प्रशिक्षण संस्थान सह छात्रावास भवन निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव भेजा है। डीएम ने छात्रावास भवन निर्माण संबंधित सीएस से रिपोर्ट मांगी थी। सिविल सर्जन ने कहा कि भवन निर्माण की प्रक्रिया पूर्ण होने से एएनएम प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक व आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...