बिहारशरीफ, अक्टूबर 2 -- Biharsharif News: उपभोक्ता आयोग ने ट्रक चोरी पर 25.5 लाख क्लेम राशि भुगतान करने का दिया आदेश एक माह में 12 फीसद ब्याज के साथ बीमा कंपनी को देनी होगी राशि बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। बीमा कंपनी द्वारा चोरी गए ट्रक का क्लेम राशि नहीं देने पर जिला उपभोक्ता आयोग ने शिकायतकर्ता को 12 फीसद ब्याज के साथ क्लेम की राशि 25.5 लाख रुपए भुगतान करने का आदेश दिया है।

आयोग का आदेश आयोग के प्रभारी अध्यक्ष पूर्व जिला सह सत्र न्यायाधीश प्रेम रंजन मिश्रा एवं सदस्य डॉ. अरुण कुमार ने बीमा कंपनी को डिजिटल जनरल इंश्योरेंस को बीमा की राशि एक माह में भुगतान करने को कहा है। इसके साथ ही शिकायतकर्ता दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर निवासी मुकेश कुमार को मानसिक प्रताड़ना के लिए 15 हजार और मुकदमा खर्च 10 हजार अलग से भुगतान करने का आदेश दिया है।...