बिहारशरीफ, जुलाई 31 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। डीईओ हेमचन्द्र ने बताया कि बीईओ से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों की सूची मांगी जा रही है। किस क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की गयी हैं इसका भी ब्योरा की मांग की गयी है। जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों व प्राचार्यों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाने की परंपरा चलती आ रही है। ताकि, प्राचार्य व शिक्षक और ऊर्जावान होने विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था व शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...