Biharsharif News: ई-रिक्शा के धक्के से बच्ची की गयी जान
बिहारशरीफ, जुलाई 24 -- Biharsharif News: इस्लामपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के पास हुआ हादसा इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के पास शुक्रवार को ई-रिक्शा के धक्के से बच्ची की मौत हो गयी। मृतका विष्णुपुर गांव निवासी पंकज पासवान की आठ वर्षीया पुत्र संध्या कुमारी थी। घटना को अंजाम देने के बाद चालक रिक्शा लेकर फरार हो गया। पिता ने बताया कि बच्ची अपनी दादी के साथ पैदल ही सड़क किनारे खेत से घर लौट रही थी। तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बच्ची को धक्का मार दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। शोर मचाने पर ग्रामीण वहां जहां हुए, उससे पहले ही चालक, रिक्शा लेकर भाग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। (इस्लामपुर से अनुज कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.