Biharsharif News: ई रिक्शा और कार में टक्कर, 5 छात्राएं हुईं घायल
बिहारशरीफ, जुलाई 13 -- Biharsharif News: ई रिक्शा और कार में टक्कर, 5 छात्राएं हुईं घायल चेवाड़ा, निज संवाददाता। एनएच 333 पर लहना मोड़ के निकट सोमवार को ई रिक्शा और कार में जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में कार के आगे हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि, ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गये। घटना में ई रिक्शा पर सवार पांच छात्राएं जख्मी हो गईं। घायलों में शेखपुरा के कमिश्नरी मोहल्ला निवासी फातिमा खातून , सना परवीन , शेरुक खातून , बुलबुल कुमारी और गगरी की सुहानी कुमारी शामिल हैं। घायल सना परवीन, बुलबुल व शेरुक को शेखपुरा रेफर कर दिया गया है। घायल छात्राएं जमुई जिले के पिरहिंडा धनराज सिंह कॉलेज से परीक्षा कर लौट रही थीं। करण्डे पुलिस की मदद से घायलों को स्थानीय सीएचसी में उपचार कराया गया। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.