Biharsharif News: इस्लामपुर में 3 बाइक चोर गिरफ्तार
बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी के मामले में तीन आरोपितों को पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि बाइक चोरी के आरोपित नौरंगा गांव के दीपक कुमार को इस्लामपुर से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर खुदागंज बाजार से चंदन कुमार व रोहित कुमार को पकड़ा गया है। एक चोरी की बाइक भी बरामद की गयी है। आरोपितों को कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है। (इस्लामपुर से अनुज कुमार) यह भी पढ़ें- Biharsharif News: नगरनौसा में चोरी की बाइक के साथ 3 गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.