Biharsharif News: इस्लामपुर में विधिक जागरूकता शिविर
बिहारशरीफ, अगस्त 23 -- Biharsharif News: इस्लामपुर, निज संवाददाता। शहर के गांधी मेमोरियल खानकाह में रविवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पैनल अधिवक्ता विजय कुमार व पीएलवी आलोक कुमार ने बच्चों के लिए चलायी जा रही विधिक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राधिकार के गठन का उद्देश्य आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग को निशुल्क विधिक सहायता देना शामिल है। बच्चों को भी इस अधिनियम में निशुल्क कानूनी सहायता का अधिकार है। मौके पर एचएम संजय कुमार राय, नीतेश कुमार, सरफराज इकबाल, अफसार आलम, शुभम आनंद, प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे। (इस्लामपुर से अनुज कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.