Biharsharif News: इस्लामपुर में तालाब में डूबकर अधेड़ की मौत
बिहारशरीफ, जुलाई 3 -- Biharsharif News: इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सोनवां गांव में गुरुवार को स्नान करने के दौरान तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक की पहचान रामजी केवट के रूप में की गयी है। उनके पुत्र विरेन्द्र केवट ने बताया कि पिताजी अहरा खंधा के तालाब में स्नान कर रहे थे। उसी दौरान फिसलकर गहरे पानी में डूब गये। काफी देर बाद घर नहीं लौटे तो परिजन खोजबीन करने लगे। काफी देर बाद एक ग्रामीण ने तालाब में छहला रही लाश देखकर लोगों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने शव की पहचान की। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। (इस्लामपुर से अनुज कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.