Biharsharif News: इस्लामपुर में करंट से किसान की मौत
बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- Biharsharif News: इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के दानापुर गांव में सोमवार की शाम करंट की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गयी। मृतक 54 वर्षीय सियाशरण प्रसाद थे। परिजनों ने बताया कि वे नदी किनारे अपने खेत की रखवाली करने गये थे। उसी दौरान उपर से गुजर रहा बिजली का तार टूटकर उनके उपर गिर गया। करंट की चपेट में आकर मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। वहां काम कर रहे किसानों ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। परिजन वहां पहुंचे, उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.