बिहारशरीफ, अक्टूबर 7 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। ग्रामीणों ने प्रखंड के इसुआ गांव में पुलिस चौकी बनवाने की मांग की है। पूर्व मुखिया विजयकुमार सिंह ने बताया कि 2005 में गोवाचक में नरसंहार हुआ था। इसमें नौ लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। तब तत्कालिन सीएम नीतीश कुमार ने गांव का दौरा के दौरान लोगों ने गांव में पुलिस चौकी बनवाने के लिए आवेदन दिया था। लेकिन, अब तक यह नहीं बन सका है। मुखिया मणि देवी, जदयू नेता संजीव कुमार उर्फ पप्पु सिंह, दिनकर प्रसाद सिंह, नागेंद्र शर्मा, विलायती बाबू, विजय चौहान व अन्य ने सीएम सम्राट चौधरी से अविलंब ओपी खुलवाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Almora News: सात सूत्रीय मांगों के पूरा नहीं होने पर आंदोलन जारी (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...