बिहारशरीफ, जुलाई 19 -- Biharsharif News: हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : इको-टूरिज्म से चमकेंगे गांव, 8 प्रखंडों के 11 तालाबों के विकास का रोडमैप तैयार निजी निवेशकों के माध्यम से जलाशयों की बदलेगी सूरत, गांवों में पहुंचेगा पर्यटन और रोजगार 30 साल के लिए निजी हाथों में देकर विकास की नई गाथा लिखने की तैयारी सबसे अधिक इस्लामपुर के 3, राजगीर के 2, तो हरनौत, बिहारशरीफ, हिलसा, अस्थावां व परवलपुर के एक-एक तालाब चिह्नित फोटो : धुरगांव दिग्घी पौंड : धुरगांव का दिग्घी तालाब का गूगल मैप। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। सरकार की महत्वाकांक्षी इको-टूरिज्म योजना में नालंदा जिले के आठ प्रखंडों के 11 तालाबों का चयन किया गया है। इसमें सबसे अधिक तीन तालाब इस्लामपुर, राजगीर के दो, तो हरनौत, बिहारशरीफ, हिलसा, अस्थावां व परवलपुर के एक-एक तालाब चिह्नित किये गये हैं। ...