बिहारशरीफ, सितम्बर 12 -- Biharsharif News: इंटर में 1430 की जगह ले रहे 35 सौ, डीपीओ ने प्राचार्य से मांगा शोकॉज अयोध्या कॉलेज में डीईओ के निरीक्षण में कई अनियमितताएं उजागर निरीक्षण में शिक्षक मिले न प्राध्यापक, 2 साल की उपस्थिति पंजी भी नहीं बिहारशरीफ, निज संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ विकास कुमार डीन ने गगन बिगहा स्थित अयोध्या प्रसाद महिला महाविद्यालय का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जांच में कॉलेज में कई अनियमितताएं सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान की गई अनियमितताएं निरीक्षण के दौरान एक भी शिक्षक या प्राध्यापक उपस्थित नहीं मिले। प्राचार्य भी शिक्षकों की संख्या की स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। उन्होंने बताया जांच में सामने आया कि पिछले दो वर्षों से शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का नियमित संधारण नहीं किया गया है। वहीं, कक्षा 12 की परी...