बिहारशरीफ, अक्टूबर 26 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अवधि 25 अक्टूबर से 6 नवंबर तक बढ़ा दी है। डीईओ हेमचंद्र ने बताया कि शुल्क सिर्फ 5 नवंबर तक जमा होगा। छूटे विद्यार्थियों को पूर्व-भरा घोषणा पत्र डाउनलोड कर विद्यार्थी, अभिभावक और प्रधान के हस्ताक्षर के साथ पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...