बिहारशरीफ, सितम्बर 21 -- Biharsharif News: इंजीनियरिंग कॉलेज में पानी का कनेक्शन ले जाने का विरोध वाजितपुर गांव के लोगों ने बोरिंग से पाइपलाइन ले जाने पर जतायी आपत्ति कहा-600 घरों में पानी आपूर्ति प्रभावित होने की है आशंका ग्रामीणों ने जेसीबी से खुदाई के काम को किया बाधित फोटो : शेखपुरा01-शेखपुरा के वाजितपुर गांव के पास सोमवार को विरोध जताते ग्रामीण। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता।

गांव का पानी संकट सदर प्रखंड के वाजितपुर गांव स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में पानी पहुंचाने के लिए गांव की बोरिंग से कॉलेज तक पपाईप बिछाने का काम हो रहा है। इसके लिए जेसीबी मशीन से खुदाई का काम चल रहा है। सोमवार को गांव के लोगों ने कार्यस्थल पर पहुंचकर कार्य का विरोध किया। कुछ देर के लिए काम रोक दिया। ग्रामीणों को गांव की बोरिंग से पानी का कनेक्शन देने पर आपत्ति ह...