बिहारशरीफ, अक्टूबर 1 -- Biharsharif News: हरनौत प्रखंड की मुढ़ारी पंचायत की दर्जनों महिलाएं पहुंची कलेक्ट्रेट सर्वे के दौरान रुपये लेने का आरोप, रुपये देने के बाद भी नहीं आया सूची में नाम फोटो : हरनौत प्रदर्शन-बिहारशरीफ कलेक्ट्रेट के पास गुरुवार को प्रदर्शन करती मुढ़ारी पंचायत की महिलाएं। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरनौत प्रखंड की मुढ़ारी पंचायत की दर्जनों महिलाएं गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गयी। उन्होंने डीएम को आवेदन देकर आवास योजना की सूची में नाम जुड़वाने की गुहार लगायी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सर्वे के दौरान सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए उनसे नाजायज रुपये लिये गये।

महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोप इसके बाद भी उनका नाम लाभुकों की लिस्ट में नहीं आया। महिलाओं ने बताया कि वार्ड संख्या 14 और 15 के करीब 200 ऐसे गरीब लोग हैं जो आवास य...